वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मगहर मेला को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत स्थित मगहर मेला स्थल पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम एवं सुरक्षित आवागमन, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।
पुलिस अधीक्षक ने मेला प्रबंधन समिति एवं मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों से वार्ता कर मेला अवधि के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेला स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा श्रद्धालुओं को सौहार्दपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
इसके साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment