<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 14, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी रविंद्र पाल सिंह का सीनियर एशियाई हैंडबॉल चैंपियनशिप में चयन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

रविन्द्र पाल सिंह

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जा रहे अत्याधुनिक खेल संसाधनों एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।

इसी क्रम में कुवैत में 15 से 29 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली 22वीं सीनियर एशियाई हैंडबॉल (पुरुष) चैंपियनशिप में भारतीय हैंडबॉल टीम प्रतिभाग कर रही है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के हैंडबॉल खिलाड़ी रविंद्र पाल सिंह का चयन किया गया है, जो रेलवे खेल जगत के लिए गौरव का विषय है।

रविंद्र पाल सिंह के चयन पर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे एवं संरक्षक/नरसा उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा अभय कुमार गुप्ता, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/पी.एम. एवं उपाध्यक्ष/नरसा विजय कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एवं महासचिव/नरसा पंकज कुमार सिंह सहित नरसा के अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

हैंडबॉल सचिव कृष्ण चंद्र सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह एवं नरसा के पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि श्री सिंह अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और पूर्वोत्तर रेलवे का नाम रोशन करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages