<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 21, 2026

गुरु रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा व समरसता भोज का आयोजन


बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ की बैठक फुटहिया के निकट स्थित अवंतिका मैरिज हाल परिसर में बुधवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 2 फरवरी, सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं समरसता भोज आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, राजमाता आशिमा सिंह, प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह ‘राना’ सहित अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं विद्वान वक्ता शामिल होंगे। सामाजिक समरसता के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रहेगी।

बैठक में सर्वसम्मति से शिवलाल प्रेमी को विश्व हिंदू महासंघ का कार्यवाहक जिला प्रभारी घोषित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महासंघ का उद्देश्य समाज में समरसता स्थापित कर ऊंच-नीच की भावना को समाप्त करना है।

बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages