<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 21, 2026

एनसीसी चालक संघ का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

- राजेश चौरसिया अध्यक्ष, विनोद प्रजापति महामंत्री निर्वाचित


गोरखपुर। एनसीसी चालक संघ का चुनाव एनसीसी भवन, कालेपुर पैडलेगंज में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अधिवेशन में उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से राजेश चौरसिया को अध्यक्ष तथा विनोद प्रजापति को महामंत्री निर्वाचित किया। निर्वाचन उपरांत चुनाव अधिकारी द्वारा दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश चौरसिया ने कहा कि कर्मचारियों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर चालक वर्ग की समस्त समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
उनके निर्वाचन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया। शुभकामनाएं देने वालों में महेंद्र प्रताप, भीम सिंह, गंगेश्वर दुबे, उदयभान, गिरजानंद, चुन्नू, दाऊद, राजाराम मौर्य, राजीव श्रीवास्तव, भुआल बाबू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages