<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 20, 2026

गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा बसन्त पंचमी का पर्व


बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक/ ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की बसंत पंचमी का पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक प्रतिवर्ष की भांति शक्तिपीठ पर मनाया जाएगा द्य इस वर्ष की बसन्त पंचमी मिशन का शताब्दी वर्ष है, आज से 100 वर्ष पूर्व बसंत पर्व के दिन हिमालय वासी सूक्ष्म शरीर धारी गुरुदेव ने घृत दीपकरी लौ पर प्रकट होकर पूज्य गुरुदेव को आत्मबोध कराया था और अखंड दीप प्रज्वलित रखने एवं गायत्री के अवतरण की साधना की घोषणा की थी।
अतः इस पर्व पर निम्नांकित कार्यक्रम होंगे - 22 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को प्रातः 7ः00 बजे से अखंड जप प्रारंभ होगा। दिन में महिलाएं एवं रात्रि में पुरुष जप करेंगे। 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 7ः00 बजे जप का समापन एवं 8ः00 बजे से यज्ञ एवं विविध संस्कार होंगे। अपराह्न 2ः00 बजे से संगीत, उद्बोधन, पर्व पूजन, दीप यज्ञ, श्रद्धांजलि, संकल्प के साथ सामूहिक सहभोज (भंडारा) के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने समस्त जनपदवासियो से कार्यक्रम में सपरिवार इष्ट मित्रो सहित आकर पर्व की प्रेरणाओं को हृदयंगम करने की अपील किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages