<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 20, 2026

दो दिवसीय कला, क्राफ्ट तथा संस्कृति महोत्सव प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ


बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय कला, क्राफ्ट तथा संस्कृति महोत्सव प्रदर्शनी का शुभारंभ डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल के निर्देशन में मंगलवार को हुआ। महोत्सव के पहले दिन जनपद के विभिन्न विकासखंडों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। जिनको प्रमाणपत्र के साथ मेडल देकर सम्मानित किया गया। शेष विकासखंडों के शिक्षक बुधवार को महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन, ठहराव और गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से पेंटिंग, मूर्तिकला, क्राफ्ट, वाल पेंटिंग, गीत, नुक्कड़, नाटक, पारंपरिक नृत्य कला, पपेट शो, अभिनय रंगमंच, काव्य पाठ, कलात्मक शिक्षण विधि आदि विभिन्न प्रकार की कलात्मक, रचनात्मक, गतिविधियों में शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। शिक्षकों द्वारा लगाए गए क्राफ्ट स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे। डायट स्टॉफ द्वारा कला क्रॉफ्ट स्टाल का अवलोकन करके शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि सभी कालों में कला का विशेष महत्व रहा है हमें अपने अंदर निहित कला का प्रदर्शन करना जरूरी होता है। कहा कि आप शिक्षकों के अन्दर जो कला है यह आप तक ही सीमित न रहे बल्कि यह उन नौनिहालों तक पहुंचे जिनके भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी आप सभी के कंधों पर है। नोडल प्रवक्ता डॉ गोविन्द प्रसाद और सह नोडल प्रवक्ता वर्षा पटेल ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के कलात्मक और रचनात्मक कौशल के विकास की अनुशंसाओं का सफल क्रियान्वयन करने के उद्देश्य से क्राफ्ट एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया है, जो निपुण लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक सिद्ध होगा।
   इस अवसर पर वंदना चौधरी, डॉ रविनाथ, डॉ ऋचा शुक्ला, मो. इमरान खान, सरिता चौधरी, कल्याण पाण्डेय, शशि दर्शन त्रिपाठी, कुलदीप चौधरी, अमन सेन, डायट प्रशिक्षु सूरज, अरुण, सौरभ, सिद्धांत, शिवम, विजय, चंदन, अंकिता, पलक, रुचि, स्नेहा, शिवांगी, नैंसी, वैष्णवी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages