<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 30, 2026

रोटरी क्लब सेण्ट्रल ने कुष्ठाश्रम में बांटा दैनिक उपयोग की सामग्री


बस्ती। आज के ही दिन नाथूराम गोडसे ने बापू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। देश कभी इस जघन्य अपराध को भुला नही पायेगा। गांधी जैसा न कोई था और न कोई होगा। यह बातें रोटरी क्लब बस्ती-सेण्ट्रल के सचिव कलीमुल्लाह खान ने कही। वे हथियागढ़ स्थित कुष्ठाश्रम में गांधीजी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
चार्टर सचिव डा. एल.के. पाण्डेय ने कहा गांधी बनना आसान नही है। जिन कुष्ठ रोगियों को लोग हाथ से छूना पसंद नही करते, गांधीजी ने उनकी सेवा करने व्रत लिया था। बड़ा बनने के लिये बड़ा दिल और बड़ी हिम्मत दिखानी पड़ती है। रो. नरेश कुमार सडाना ने अपनी रचना प्रस्तुत कर गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कुष्ठाश्रम के प्रबंधक कौशल किशोर त्रिपाठी ने कहा क्रूर हाथों ने आज के ही दिन गांधी जैसे महात्मा को हमसे छीन लिया था। लेकिन गांधीजी के विचार चिरकाल तक प्रासंगिक रहेंगे। गांधी के सिद्धान्तों को दरकिनार हम शांति की कल्पना भी नही कर सकते।
रो. मयंक श्रीवास्तव ने कहा गांधीजी जैसे लोग कभी मरते नही है। उनके विचार आज भी जीवंत हैं और आगे भी रहेंगे। इस अवसर पर कुष्ठ रोगियों में दैनिक उपयोग में आने वाले वर्तन व सामग्री को वितरण किया गया। उपस्थित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बापू के चित्र पर पुषपार्चन कर उन्हे नमन किया। रो. अच्युत अग्रवाल, डा. अंकित चतुर्वेदी, मुनरूद्दीन अहमद, अनिल यादव, भानिरामका, रामशंकर, फूलपत्ती, शांति देवी, घिसियावन, सीताराम, वेदमती आदि की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages