<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 21, 2026

परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता सुधार को साझा प्रयास जरूरी - अभिषेक कुमार

बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा। यह बात साऊंघाट के ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार ने बुधवार को कही।

वे पं. दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय एवं वाचनालय, गौरा धमौरा में आयोजित ब्लाक स्तरीय ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी, निकाय एवं प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
ब्लाक प्रमुख ने कहा कि शिक्षकों को छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों का भी विश्वास जीतना होगा। जब लोगों का भरोसा परिषदीय विद्यालयों पर बनेगा, तभी शिक्षा की गुणवत्ता में स्वतः सुधार होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों का लाभ नवाचार के साथ छात्रों तक पहुंचना चाहिए।
कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी साऊंघाट धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने भी परिषदीय शिक्षा की स्थिति पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, प्रधान एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages