बस्ती। भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने बुधवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बात-चीत में कहा कि भाजपा की सरकार में सड़क, पेयजल और विकास के ठोस कार्य जमीनी स्तर पर तेजी से हो रहे हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, तो अंकुर वर्मा ने कहा कि यदि पार्टी मौका देती है तो वे निश्चित रूप से तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी द्वारा टिकट न मिला तो वे पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे।
भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश सभी मोर्चों पर विकास की ओर अग्रसर हैं और नागरिकों की अपेक्षाएं पूरी हो रही हैं।

No comments:
Post a Comment