<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 30, 2026

आगामी आम बजट से दैनिक रेल यात्रियों को बड़ी उम्मीदें


उन्नाव। भारत सरकार द्वारा 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले आम बजट से जनपद उन्नाव के दैनिक एवं सामान्य रेल यात्रियों को कई सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। यह बात ज़िला दैनिक यात्री संघ उन्नाव के ज़िला अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिज़वी ने कही।
मुर्तजा हैदर रिज़वी ने बताया कि रेल मंत्रालय को सबसे अधिक राजस्व दैनिक रेल यात्रियों से प्राप्त होता है। वहीं लखनऊ मंडल में उन्नाव जंक्शन से रेल मंत्रालय को सर्वाधिक आय होती है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने विगत वर्ष उन्नाव स्टेशन को “अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना” के अंतर्गत शामिल किया था।
ज़िलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में रेल मंत्रालय दैनिक रेल यात्रियों की सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं करेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से बंद पड़ी सभी मेमो ट्रेनों का पुनः संचालन दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन है और ज़िला दैनिक यात्री संघ की इस प्रमुख मांग को बजट में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है।
इसके साथ ही उन्नाव जंक्शन से बिना ठहराव गुजरने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग पर भी बजट में ध्यान दिए जाने की उम्मीद जताई गई है। मुर्तजा हैदर रिज़वी ने बताया कि ज़िला दैनिक यात्री संघ की लंबे समय से मांग रही है कि रायबरेली से कानपुर तथा बालामऊ से कानपुर तक उन्नाव के रास्ते मेमो ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए। आने वाले आम बजट में इन मेमो ट्रेनों के शुभारंभ की घोषणा होने की भी प्रबल संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages