<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 6, 2026

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उरुली स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा श्री प्रयागधाम, उरुली में आयोजित होने वाले वार्षिक भंडारा उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। इस क्रम में मध्य रेलवे के उरुली स्टेशन पर कुछ चयनित ट्रेनों को एक-एक मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15030 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस 17 जनवरी 2026 को उरुली स्टेशन पर 11.35 बजे पहुँचकर 11.36 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं 15029 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस 9 जनवरी 2026 को 01.00 बजे पहुँचकर 01.01 बजे रवाना होगी। इसके अतिरिक्त 12104 लखनऊ जंक्शन–पुणे एक्सप्रेस 8 जनवरी 2026 को 16.55 बजे पहुँचकर 16.56 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार 11407 पुणे–लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 20 जनवरी 2026 को 22.15 बजे उरुली स्टेशन पहुँचेगी और 22.16 बजे आगे के लिए रवाना होगी, जबकि 11408 लखनऊ जंक्शन–पुणे एक्सप्रेस 9 जनवरी 2026 को 10.00 बजे पहुँचकर 10.01 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से भंडारा उत्सव में जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages