<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 28, 2026

तारामंडल क्षेत्र के परिवारजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट


गोरखपुर। श्री अशोक ऐशवरम विला, तारामंडल के परिवारजनों ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं श्री गोरखनाथ पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस एसोसिएशन तथा श्री अशोक ऐशवरम के बड़े भैया, प्रख्यात पूर्व रेल अधिकारी ई. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
शिष्टाचार भेंट के दौरान गोरखपुर जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई, जो प्रदेश के चहुंमुखी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भेंट के उपरांत सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री जी को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा श्रीराम लला की प्रतिमा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने परिवार के मुखिया श्री दुर्गा प्रसाद बाबू जी का कुशलक्षेम जाना तथा परिवार के सभी सदस्यों को आशीर्वाद व कृतज्ञता प्रकट की।
इसी क्रम में प्रख्यात हिंदू धर्माचार्य एवं कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास महाराज ने तारामंडल क्षेत्र में लोक जन कल्याण मंडपम की स्थापना की मांग भी रखी।
इस शिष्टाचार भेंट में प्रमुख रूप से प्रख्यात शिक्षाविद् एवं शिक्षा शास्त्र विभागाध्यक्ष, सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज डॉ. मनोज कुमार, पूर्व प्राचार्य सिग्नल एवं टेलीकॉम ट्रेनिंग स्कूल के इंजीनियर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, रेलवे एक्टिविस्ट एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार इंजीनियर रंजीत कुमार श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक मांगीरिश इंफ्रा के इंजीनियर संजीत कुमार श्रीवास्तव तथा सामाजिक कर्मयोगी मंजीत कुमार श्रीवास्तव (बाबू) उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages