<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 6, 2026

गोरखपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

- तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन महानगर के विभिन्न स्थलों पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन


गोरखपुर। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का गोरखपुर क्षेत्र में तीन दिवसीय दौरे के क्रम में मंगलवार को दूसरे दिन भव्य स्वागत किया गया। महानगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों जैसे घोष कंपनी चौराहा, सदर अस्पताल, शास्त्री चौराहा, कचहरी चौराहा, बलदेव प्लाजा, गणेश चौराहा, काली मंदिर, असुरन चौराहा, राप्ती नगर चौराहा, मुगलहा पेट्रोल पंप और मेडिकल कॉलेज के पास केंद्रीय राज्य मंत्री के आवास पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरित किए गए और शास्त्री चौक, टाउन हॉल, अम्बेडकर चौक, गोलघर व असुरन चौक में विभिन्न राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और महानगर संयोजक राजेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।
स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से चिरंजीवी चौरसिया, पुष्प दंत जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू, छट्ठेलाल निगम, संजीव राय, विशवजिताशू सिंह आशू, डॉ सत्येन्द्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव, रणविजय शाही, जितेन्द्र चौधरी जीतू, अनूप किशोर अग्रवाल, डॉ नवीन पांडेय बच्चा, सौरभ श्रीवास्तव, पवन यादव सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्षगण, व्यापारीगण, पार्षदगण, मोर्चा अध्यक्षगण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूलमालाओं से स्वागत किया और विभिन्न चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर उनका अभिनंदन किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages