महादेवा ( बस्ती )। यूपी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की जयंती गुरुवार को टाटा मोटर्स, गोटवा स्थित सभागार में मनाई गई। कार्यक्रम में उनके जीवन, संघर्ष और ग्रामीण पत्रकारों के लिए योगदान को याद किया गया।
संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी ने कहा कि बाबू बालेश्वर द्वारा लगाया गया पौधा अब वट वृक्ष के रूप में पत्रकारों को संरक्षण और सम्मान दे रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन अब उत्तर प्रदेश के साथ आधा दर्जन से अधिक राज्यों में सक्रिय है और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है।
जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संगठन समाज के अंतिम बिंदु पर मौजूद लोगों की समस्याओं को उजागर करने वाले ग्रामीण पत्रकारों के लिए हमेशा खड़ा है।
कार्यक्रम में संगठन ने पत्रकार दिलीप श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार मिश्र ने किया, जबकि जिले और मंडल के कई वरिष्ठ पत्रकार भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment