बस्ती। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के प्रांगण में आज से चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबन्धनिदेशक विनय शुक्ल, प्रधानाचार्या शशिप्रभा त्रिपाठी एवं मुख्य अतिथि डॉ. राजन शुक्ल ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।प्रतियोगिता के पहले दिन विद्यालय के छोटे छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे बच्चों के लिए दौड़, बैलून रेस, और अन्य मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। डॉ. राजन शुक्ल ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि इनसे अनुशासन और टीम भावना की सीख भी मिलती है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि आगामी तीन दिनों में सीनियर वर्ग के छात्रों के लिए कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक संजय प्रजापति, अमित लाल, रूद्र प्रताप सिंह, अमन मिश्रा अध्यापिका निष्ठामणि, श्याम गुप्ता, सुजाता, आकृति, पूनम, दिपाली, अर्चना, रंजना यादव, मिनाक्षी मिश्रा, सतनाम कौर, कविता, और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment