<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 30, 2026

वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद


संत कबीर नगर। जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा महुली जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता गोपाल पुत्र स्व0 धर्णदेव निवासी कोड़रा भुवाल पट्टी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को आज 30 जनवरी 2026 को मैन्सीर तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। 
विदित हो कि वादिनी द्वारा 27 जनवरी 2026 को थाना महुली पर वादिनी की पुत्री को उक्त अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना महुली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया तथा अपहृता को बरामद किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages