<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 17, 2026

झंडा चौराहे पर फटा तिरंगा बदले जाने की मांग, भाजपा नेताओं ने डीएम को सौंपा नया झंडा


बस्ती। शनिवार को जिले के झंडा चौराहे पर लगे तिरंगा झंडे के फटे होने की सूचना पर भाजपा नेताओं व समाजसेवियों ने आशीष शुक्ला के नेतृत्व में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को नया तिरंगा झंडा सौंपते हुए चौराहे पर लगे फटे झंडे को उतरवाकर नया झंडा लगाए जाने की मांग की।
भाजपा नेताओं व समाजसेवियों ने जिलाधिकारी को बताया कि फटे हुए तिरंगे को बदलना बस्ती विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। 26 जनवरी नजदीक होने के बावजूद फटा हुआ तिरंगा लहराना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।
इस पर जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द फटे तिरंगे को हटाकर नया तिरंगा झंडा लगाया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता आलोक पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय, रहबर, अंकित तिवारी, सोनू पाण्डेय, सत्येंद्र चौधरी, लाल उपाध्याय, शिवम पाण्डेय, पंडित आशीष शुक्ला, माता प्रसाद निषाद, अवधेश उपाध्याय, पंकज चौधरी, अंकुर तिवारी, आदित्य तिवारी, राजीव मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages