<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 28, 2026

पुण्यतिथि पर याद किये गये वरिष्ठ अधिवक्ता शक्तिदेव पाठक


बस्ती । वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता शक्तिदेव पाठक को उनके नौवीं पुण्य तिथि पर याद किया गया।  ओरीजोत में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय प्रचार मंत्री एवं शक्तिदेव पाठक के पुत्र अनिल कुमार पाठक,  अधिवक्ता सुनील कुमार पाठक द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अनेक लोगों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुये उन्हें नमन् किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव,जनपदीय उपाध्यक्ष रवीश मिश्र, सुधीर तिवारी, जनपदीय संगठन मंत्री ,अविनाश दूबे,विवेकान्त पाण्डेय, ह्रदय विकास पाण्डेय, हरेन्द्र यादव ,  वीरेंद्र शुक्ल आदि ने शक्तिदेव पाठक की स्मृतियों को साझा किया और  कहा कि शक्तिदेव पाठक दृढ इच्छा शक्ति के धनी थे। उन्होने अधिवक्ता के रूप में अनेक लोगों को न्याय दिलाने में योगदान दिया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से अधिवक्ता अंकित मिश्र, पंकज पाण्डेय , रजनीश यादव, मनोज पाण्डेय ,गौरव चौधरी, मो०असलम, सुशील पाण्डेय, उमाशंकर पाण्डेय,  असलम खान, विनय पाण्डेय, सतीश चन्द्र यादव, अरविंद कुमार पाठक, अवनीश चौरसिया, कवीन्द्र नाथ चौधरी, राहुल सिंह, राकेश मिश्र, विनोद पाठक, श्रेयांश पाठक  धर्मराज ,आलोक वर्मा आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages