<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 28, 2026

गिग वर्कर्स ने सीखे डिजिलॉकर व योजनाओं के लाभ पाने के हुनर

- महिंद्रा फाइनेंस व एनआइआइटी फाउंडेशन ने गिग वर्कर्स के लिए किया डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन

बस्ती। शहर के रंजीत चौराहा स्थित रायल्स कालिका रेस्टोरेंट में मंगलवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंसियल सर्विसेज लिमिटेड और एनआइआइटी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से गिग वर्कर्स (कामगारों) को सशक्त बनाने के लिए डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल मिश्रा, (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष), विनय सिंह (जिला महामंत्री हिंदू युवा वाहिनी) और सभासद अभिजीत सिंह रहे। तीनों गणमान्य अतिथियों ने इस पहल की सराहना किया और प्रतिभागियों को महिंद्रा फाइनेंस द्वारा संचालित वित्तीय एवं डिजिटल कार्यक्रमों से अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन एनआइआइटी फाउंडेशन की जिला समन्वयक प्रीति सिंह ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को पैसों की बचत, निवेश से धन वृद्धि, प्रभावी वित्तीय योजना, ऋण एवं बीमा की समझ, डिजिटल लेनदेन और साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन किया। एनआइआइटी फाउंडेशन के प्रशिक्षक राजकुमार गुप्ता और विनय कुमार तिवारी ने प्रतिभागियों को डिजीलॉकर एवं अन्य सरकारी योजनाओं के उपयोग और महत्व से अवगत कराया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages