<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 17, 2026

महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता को लेकर जिला महिला चिकित्सालय ने निकाली जागरूकता रैली


बस्ती। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला महिला चिकित्सालय, बस्ती द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत कलेक्ट्रेट, बस्ती से हुई और समापन जिला महिला चिकित्सालय, बस्ती में हुआ।
रैली को नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती नेहा वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आशुतोष शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
रैली में एसआर इंस्टिट्यूट एवं डॉ. वी. के. वर्मा इंस्टिट्यूट के GNM/ANM छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने पोस्टरों एवं नारों के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच तथा टीकाकरण के महत्व का संदेश आमजन तक पहुंचाया।
रैली के प्रारंभ से पूर्व डॉ. आशुतोष शर्मा द्वारा CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें CPR की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा छात्र-छात्राओं द्वारा हैंड्स-ऑन अभ्यास भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आम जनता को जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से सर्वाइकल कैंसर से बचाव, प्रारंभिक पहचान और महिलाओं के स्वास्थ्य के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं आयोजकों ने महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages