वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। सोमवार को आदर्श नगर पंचायत नगर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। पोखरनी चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर ही विकसित भारत की संकल्पना को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत का विश्व में गौरव बढ़ाने वाले स्वामी विवेकानंद युगों-युगों तक युवाओं के प्रेरणास्रोत रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने जनपद में स्वामी विवेकानंद की प्रथम प्रतिमा स्थापना के लिए नगर पंचायत नगर बाजार की सराहना की।
इस अवसर पर भाजपा नेता अमरेश पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सभासद तुलसीराम, विजय जायसवाल, विजय साहनी, संजय सोनकर, देवेश धर द्विवेदी, अनुराग द्विवेदी, सूरज द्विवेदी, श्रुति अग्रहरि, दिलीप शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment