<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 12, 2026

भाजपा नेता अंकुर वर्मा के आवास पर याद किए गए स्वामी विवेकानन्द

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा के आवास पर स्वामी विवेकानन्द को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
अंकुर वर्मा ने कहा कि 39 वर्ष के संक्षिप्त जीवनकाल में स्वामी विवेकानन्द ने जो कार्य किए, वे आने वाले अनेक शताब्दियों तक युवा वर्ग का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मात्र 30 वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानन्द ने अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व कर उसे वैश्विक पहचान दिलाई। उनके विचारों और योगदान से नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा लेनी चाहिए।
अंकुर वर्मा ने स्वामी विवेकानन्द के विचारों को उद्धृत करते हुए कहा कि “जो सोचोगे, वही बन जाओगे। यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो तो कमजोर हो जाओगे और यदि खुद को ताकतवर सोचते हो तो ताकतवर हो जाओगे। उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।” उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में दुर्गेश त्रिपाठी, पवन वर्मा, दीपक गौड़, विवेक श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता, पार्थ श्रीवास्तव, अर्जुन कन्नौजिया, चिंटू मिश्रा, रंजीत चौहान, विक्रम चौहान, दुर्गेश चौरसिया, गनेश श्रीवास्तव, अंकुर सिंह, पवन अग्रहरि, आदर्श पाठक, विकास वर्मा, अरुण तिवारी, रोहन श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages