<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 12, 2026

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती


बस्ती। शहर स्थित शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मीबाई व नेताजी सुभाष चंद्र बोस इकाई के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती श्राष्ट्रीय युवा दिवसश् के रूप में मनाई गई। जिसमें स्वामी विवेकानंद के विषय में विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. राजेश सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने स्वामी विवेकानंद की दी गई शिक्षाओं और उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयंसेवक व सेविकाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस के औचित्य व महात्म्य के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिलोकी नाथ ने किया। संयोजक डॉ. दिनेश कुमार ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर प्रो. गोपालजी कुशवाहा, प्रो. बलराम गुप्ता, मुख्य नियंता डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय, डॉ. विशाल प्रकाश, डॉ. रंजन कुमार बसाक, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. संजय गौतम, डॉ. सिद्धार्थ सागर, डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय, डॉ. अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, डॉ. केएस पांडेय व डॉ. अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में एनएसएस के प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages