<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 27, 2026

कप्तानगंज के इंग्लिश मीडियम स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्ण ढंग से मनाया गया


बस्ती। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कप्तानगंज ब्लाक के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय, सिकटा में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा गगनभेदी नारों के साथ निकाली गई प्रभात फेरी से हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाया।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया और बच्चों को संबोधित करते हुए संविधान, लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, शिक्षा और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्रीय गीत, भाषण और देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। साथ ही, शराब सेवन के दुष्प्रभाव और बालिका शिक्षा के महत्व पर आधारित प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक अनिल कुमार ने किया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मनोज कुमार तिवारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री संध्या, कुमारी निशा, कुमारी अंजलि, विद्यालय की रसोइया और बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages