बस्ती। जिले में 77वें गणतंत्र दिवस का उत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज गोटवा बस्ती में प्रबंधक एवं जिला चिकित्सालय बस्ती में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वी.के. वर्मा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र की मजबूती के लिए देशवासियों को अपने दायित्व पूरी शक्ति से निभाने होंगे। उपस्थित लोगों से उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने की शपथ भी दिलाई।
डॉ. वर्मा ने कहा कि भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति की है और सबल गणतंत्र हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी संकल्प के साथ देश विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।
गणतंत्र दिवस के मौके पर गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कॉलेज गोटवा, गौतम बुद्ध विद्या मंदिर गोटवा कटया, वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार, श्री श्यामलाल वर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौहरौली तिलकपुर, गौतम बुद्ध कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोटवा में ध्वजारोहण और कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में डॉ. आलोक रंजन, डॉ. आर.एन. चौधरी, डॉ. चन्दा सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, आराधना पांडेय, जे.एन. वर्मा, लालजी यादव, पूजा, माया, शालू, गोल्डी, एस.के. दूबे, राजेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment