बस्ती। नए यूजीसी कानून 2026 के विरोध में मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता दीपांशु सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने उप-जिलाधिकारी हर्रैया सत्येन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लोगों ने यूजीसी एक्ट 2026 की निष्पक्ष समीक्षा करने, शिक्षा व्यवस्था में मेरिट और समानता बनाए रखने, सभी वर्गों पर समान कानून लागू करने और झूठे आरोपों से छात्रों की सुरक्षा हेतु स्पष्ट प्रावधान सुनिश्चित करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपते समय दीपांशु सिंह ने कहा कि इस कानून से समाज में भय का माहौल बन गया है और लोगों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और भाईचारे को बनाए रखने के लिए इस कानून को वापस लिया जाना चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए। उन्होंने बताया कि इस कानून से पूरे देश में सवर्ण समाज काफी आहत है और नई नीति आम छात्रों और समाज के हित में नहीं है। उनका कहना था कि ये नियम शिक्षा में समान अवसर की भावना के खिलाफ हैं और इससे भेदभाव बढ़ सकता है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अखिलेश सिंह मोनू, महावीर सिंह, रिंकल सिंह, हर्ष सिंह, सर्वेश मिश्र, विकास सिंह, लवकुश सिंह, राधे सिंह, गुलशन तिवारी, परमानंद द्विवेदी, सनी सिंह, राजन सिंह, प्रिंस सिंह, विजय सिंह, राहुल तिवारी, विष्णु, सौरभ, कुंवर विक्रम, सत्यम, गप्पू पाण्डेय, विकास, दुर्गेश, संजय तिवारी, शुभम मिश्र, लवकुश मिश्र आदि शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment