<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 8, 2026

यूपीआरटीओयू के 64 पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू

- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत होंगे सभी प्रवेश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज ने सत्र जनवरी 2026 की प्रवेश प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया है। विश्वविद्यालय की सत्र जनवरी 2026 की प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो. सत्यकाम ने आश्वस्त किया है कि इस बार प्रवेश प्रक्रिया को बहुत सरल एवं सुलभ बनाया गया है। इससे छात्रों को आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।


यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार छात्रों को अपनी अपार आइडी, एबीसी आइडी एवं यूजीसी डेब आइडी बनाने के पश्चात प्रवेश प्रक्रिया संपादित की जाएगी। विश्वविद्यालय के दक्ष तकनीकी विशेषज्ञों ने इस प्रक्रिया को अत्यंत सरलीकृत कर दिया है, जिससे छात्रों को फॉर्म भरने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि जनवरी 2026 सत्र में सभी प्रवेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप लिए जाएंगे। डिजिटल क्रांति के कारण मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षार्थियों के सुविधा को ध्यान में रखकर प्रवेश की ऑनलाइन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इससे गुणात्मक शिक्षा की आकांक्षा रखने वाले हर व्यक्ति तक उच्च शिक्षा को सुलभ बनाया जा सकेगा।

इन पाठ्यक्रमों में शुरू हुआ प्रवेश

जनवरी 2026 सत्र में 24 परास्नातक पाठ्यक्रमों, 6 स्नातक कार्यक्रमों, 4 जागरूकता कार्यक्रमों, 7 डिप्लोमा कार्यक्रमों व 23 प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों सहित कुल 64 कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ किया गया है। सभी स्नातक प्रोग्राम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई आधारित स्किल कोर्स द्वितीय वर्ष में शुरू किया जा रहा है। जनवरी 2026 सत्र के प्रथम वर्ष में संग्रहालय विज्ञान में डिप्लोमा, एमए गृह विज्ञान व बीसीए कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है।

प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का मिला निर्देश

क्षेत्रीय केंद्र अयोध्या के समन्वयक डॉ. शशि भूषण राम त्रिपाठी ने सभी अध्ययन केंद्रों को प्रवेश प्रक्रिया को शुरू करने के लिए निर्देशित किया है। पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए क्षेत्रीय केंद्र ने आनलाइन शिक्षार्थी सहायता पटल भी शुरू किया है। जहां आनलाइन प्रवेश की भी सुविधा दी जा रही है।

- डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय, जिला समन्वयक, यूपीआरटीओयू अध्ययन केंद्र शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages