<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 9, 2026

अपराधियों पर शिकंजा : बस्ती पुलिस ने 33 वांछित/वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद बस्ती के समस्त थानों द्वारा कुल 33 वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

अभियान के अंतर्गत थाना हरैया पुलिस द्वारा 02 वारंटी, थाना मुण्डेरवा द्वारा 03 वारंटी, थाना पुरानी बस्ती द्वारा 03 वारंटी, थाना रुधौली द्वारा 03 वारंटी, थाना सोनहा द्वारा 05 वारंटी, थाना वाल्टरगंज द्वारा 01 वारंटी, थाना दुबौलिया द्वारा 03 वारंटी, थाना लालगंज द्वारा 03 वारंटी, थाना कप्तानगंज द्वारा 03 वारंटी, थाना परसरामपुर द्वारा 01 वारंटी, थाना कोतवाली द्वारा 04 वारंटी तथा थाना नगर पुलिस द्वारा 02 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages