<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 9, 2026

तैयारियां पूरी : सफाई कर्मचारी संघ चुनाव के लिये नामांकन 11 से

बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन और पदाधिकारियों की चुनाव प्रक्रिया रविवार 11 जनवरी  से शुरू होगा। यह जानकारी देते हुये संघ के मंत्री मनोज कुमार चौहान ने बताया कि प्रेस क्लब सभागार में 11 जनवरी को दिन में 11 बजे से 1 बजे तक नामांकन, उसी दिन 2 बजे से नाम वापसी, चुनाव चिन्ह का वितरण  और 18 जनवरी को मतदान पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में होगा। प्रत्याशियों को सफाई कर्मचारी होने का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति और शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा। मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा अधिवेशन और चुनाव सम्पन्न कराने हेतु  पर्यवेक्षक नियुक्त किये जायेंगे। प्रदेश महामंत्री रामेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया जायेगा।

संघ के मंत्री मनोज कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष पेशकार  ने बताया कि अधिवेशन की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के लिये सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages