वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के फेडरेशन के आह्वान पर अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस के क्रम में बीज विधेयक रद्द किए जाने सहित कुल छह सूत्रीय मांगों को लेकर किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने प्रदर्शन किया। किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, सीटू, एटक के नेताओं व पदाधिकारियों ने परशु राम, अंगद पांडेय और नरसिंह भारद्वाज के नेतृत्व में न्यायमार्ग स्थित कार्यालय से जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
प्रतिरोध दिवस में किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, एटक, सीटू के साथ बिजली विभाग, मिड-डे मील, आशा एवं यूपीएमएसआरए से जुड़े नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में बीज विधेयक 2025, बीवी ग्राम जी कानून, बिजली विधेयक 2025 तथा चार श्रम संहिताओं को रद्द करने और स्मार्ट मीटर को खारिज किए जाने सहित कुल छह मांगें शामिल रहीं।
प्रदर्शन में विजेंद्र प्रसाद, केशव राम, राम सहाय, रंजीत श्रीवास्तव, राम निरख, फूल चंद्र, राम लौट, के.के. तिवारी, अशर्फी लाल, जान प्रकाश, अनीता, राम गणेश, आकाश, संतोष यादव, अरविंद, शेष मणि, राम अज़ोर, शंकर दास, अनुपमा, राम जी, शिव चरण, राम करन, केशव शर्मा, मुन्नी देवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment