<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, December 8, 2025

मतदाता सूची को शत–प्रतिशत शुद्ध बनाने के लिए भाजपा ने तेज किया SIR अभियान, प्रियंका सिंह रावत ने की समीक्षा

बस्ती। जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत मौजूद रहीं। बैठक में जिलेभर से वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट संकल्प है कि पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे और अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न जुड़ सके। उन्होंने कहा कि पूर्व में मतदाता सूची में बड़ी संख्या में त्रुटियाँ मिलती थीं—कहीं एक ही व्यक्ति का नाम दोहराया जाता था, तो कई विलोपित व्यक्तियों के नाम भी सूची में बने रहते थे। इससे सूची की शुद्धता और मतदान प्रतिशत दोनों प्रभावित होते थे। इन समस्याओं के समाधान के लिए ही SIR अभियान को व्यापक रूप से चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष इस अभियान को लेकर अनावश्यक भ्रम फैला रहा है, जबकि भाजपा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करती है। रावत ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर–घर जाकर पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपूर्ण प्रविष्टियों को ठीक कराने और त्रुटिरहित सूची तैयार कराने में सहयोग दें।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र की आधारशिला मतदाता सूची है और भाजपा इसे मजबूत, पारदर्शी एवं शुद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बूथ, सेक्टर और मंडल स्तर की इकाइयों को अभियान में पूर्ण सक्रियता के साथ जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में उन परिवारों की पहचान करें जहाँ नए नाम जोड़ने या त्रुटियों के सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग से बस्ती जिले की मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाया जाएगा।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व विधायक रवि सोनकर, संजय जायसवाल, गजेन्द्र सिंह, चन्द्र शेखर मुन्ना, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, वैभव पाण्डेय, अखण्ड सिंह, राकेश शर्मा, दिलीप पाण्डेय, मानस भूषण त्रिपाठी, वीरेंद्र गौतम, अमित गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, रघुनाथ सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, रोली सिंह, शैल जायसवाल, राजकुमार शुक्ल, कामेंद्र चौहान, विजय भान सिंह, अनिल श्रीवास्तव, आलोक पाण्डेय, लवकुश शुक्ल, अंकित पाण्डेय, सुजीत सोनी, मनोज पाठक, विनोद सिंह, राजेश नारायन, धर्मेन्द्र जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages