<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, December 28, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विश्व की बड़ी ताकत के रूप में स्थापित किया - राजेश गुप्ता

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण अपने-अपने शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर किया। इसी क्रम में रविवार, 28 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे ‘मन की बात’ के 129वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम पादरी बाजार स्थित रजत पैलेस, मोहनपुर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी महानगर किसान मोर्चा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र चौबे, महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, किसान मोर्चा महामंत्री समरेंद्र सिंह, राज नारायण सिंह, विजय शुक्ला (एडवोकेट), विनोद सिंह बघेल, रमेश राय (एडवोकेट), शशिभूषण पाण्डे, क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा संजय सिंह, सभासद बरकत अली, रामगति निषाद, अमित दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे किसान आत्मनिर्भर बन रहा है।
महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर एक सशक्त और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने ‘मन की बात’ को जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कंबल वितरण किया गया तथा मोहनपुर कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में साफ-सफाई एवं पूजा-पाठ का कार्य भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत आहू सिंह (आशू), डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव, वीरेंद्र पांडेय, शशिकांत सिंह, दयानंद शर्मा, जितेन्द्र चौधरी (जीतू), रणविजय शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय, बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, पदमा गुप्ता, गौरव तिवारी, मनोज अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी, अनुपमा पाण्डेय, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण व विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages