बस्ती। वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक एवं रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सी.पी. सिंह का बुधवार देर रात पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। लगभग 70 वर्ष के डा. सिंह के निधन से चिकित्सक समुदाय में शोक की लहर है।
रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी के मण्डल अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि डा. सिंह आजीवन होम्योपैथी से लोगों की सेवा करते रहे और इस विधा के गहन ज्ञान के लिए जाने जाते थे।
डा. सिंह के निधन पर डा. वीरेन्द्र त्रिपाठी, डा. एन.के. सिंह गौतम, डा. शैलेन्द्र कुमार तिवारी, डा. राजेश कुमार वर्मा, डा. नरेन्द्र चौधरी, डा. अम्बिका प्रसाद, डा. बी.एल. वर्मा, डा. जी.सी. वर्मा, डा. जे.एल. विश्वकर्मा, डा. मो. कलीम, डा. रवि वर्मा, डा. कमल पटेल, डा. अजय आनन्द, डा. वी.पी. चौधरी, गोविन्द मिश्र, रजनीश कौशल, डा. आर.एस. वर्मा, डा. अवनीश वर्मा, डा. आर.पी. मौर्य, डा. राम दयाल चौधरी, डा. राम किशन, डा. धर्मेन्द्र चौधरी सहित अनेक चिकित्सकों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments:
Post a Comment