<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, December 11, 2025

युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम में राजधानी लखनऊ का सांस्कृतिक-ऐतिहासिक सफर, प्रतिभागियों ने पाई नई सीख और प्रेरणा


लखनऊ। मेरा युवा भारत, लखनऊ द्वारा आयोजित अंतर जनपद युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम के चौथे दिन प्रतिभागी युवाओं ने राजधानी लखनऊ का व्यापक शैक्षिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भ्रमण किया। पूरे दिन युवाओं में उत्साह और जिज्ञासा देखते ही बन रही थी। भ्रमण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने जनेश्वर मिश्र पार्क, अम्बेडकर स्मारक पार्क, रेज़ीडेंसी, बड़ा इमामबाड़ा और लखनऊ संग्रहालय जैसे प्रमुख स्थलों का अवलोकन किया। प्रत्येक स्थल पर अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सांस्कृतिक महत्व और प्रशासनिक व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी, जिससे युवाओं की दृष्टि और ज्ञान में सार्थक विस्तार हुआ।

युवाओं ने न केवल लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत को नज़दीक से जाना, बल्कि आधुनिक शासन तंत्र और राज्य की विकास यात्रा को भी समझा। प्रतिभागी युवाओं ने इस अनुभव को अत्यंत प्रेरक और ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इस प्रकार का अवसर उनके नेतृत्व कौशल, सामाजिक समझ और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मेरा युवा भारत, लखनऊ के उप निदेशक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सकारात्मक दृष्टिकोण, प्रशासनिक समझ और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। आगामी दिनों में प्रतिभागी अन्य जिलों की विकास परियोजनाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी अध्ययन करेंगे।

दिन के अंत में प्रतिभागियों ने माननीय पवन सिंह चौहान, एमएलसी से भी सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रीय निर्माण में सक्रिय भागीदारी तथा सकारात्मक नेतृत्व के लिए प्रेरित किया। युवाओं ने उनके मार्गदर्शन को अत्यंत उपयोगी और प्रोत्साहनपूर्ण बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages