<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 23, 2025

किसान दिवस पर चौधरी चरण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

बस्ती। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर किसान दिवस के रूप में याद किया गया। मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष श्रीराम मौर्य के संयोजन में सिंचाई विभाग परिसर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर रालोद के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह एक समर्पित सार्वजनिक जीवन के प्रतीक थे और सामाजिक न्याय में उनका अटूट विश्वास था। उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस तक किसानों के अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष किया। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों के लिए जो नीतियां बनाई थीं, उनका लाभ आज भी देश के किसानों को मिल रहा है। रालोद उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
जिला उपाध्यक्ष श्रीराम मौर्य ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय लोकदल लगातार संघर्ष कर रही है। यही चौधरी चरण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में इन्द्र बहादुर यादव, शिवराम चौधरी, मुन्नीलाल, परवेज अहमद, धर्मराज चौधरी, पेशकार यादव, गोलू यादव सहित राष्ट्रीय लोकदल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages