<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, December 6, 2025

नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर सिविल डिफेंस हुआ एकजुट, जिलाधिकारी ने टीम को दिया मजबूत सहयोग का संदेश


बस्ती। जिलाधिकारी/नियंत्रक सिविल डिफेंस कृतिका ज्योत्सना के नेतृत्व में शनिवार को नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी ने मुख्यालय से प्राप्त संदेश को पढ़ते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न जनपदों में सिविल डिफेंस टीम के उत्कृष्ट कार्य देखे हैं और बस्ती इकाई से भी इसी प्रकार के सक्रिय सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नागरिक सुरक्षा कोर को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा तथा एसआईआर के महत्वपूर्ण कार्यों में टीम की समयबद्ध भागीदारी आवश्यक है।

मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती और प्रभारी अधिकारी सिविल डिफेंस राजेश कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में नागरिक सुरक्षा द्वारा किए जा रहे कार्यों और प्रयासों की जानकारी जिलाधिकारी को देते हुए एसआईआर में सभी की सहभागिता पर जोर दिया।

सेक्टर वार्डेन डॉ. कुलदीप सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया और वर्षभर सिविल डिफेंस के बैनर तले आयोजित गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इसी दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी व प्रभारी अधिकारी विजय कुमार यादव द्वारा सिविल डिफेंस कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में सेक्टर वार्डेन गजालुर रहमान, अब्दुल हलीम, अब्दुल सत्तार, गौतम बबिता, मंगल प्रसाद दुबे, देव नारायण पाठक, न्याय सहायक मोतीलाल, राम कुमार, अनुज पाल, डॉ. वी.के. वर्मा, हरिराम वंसल, प्रताप शंकर पांडेय, प्रमोद, अनूप सिंह, रौनक सिंह, साबिर खान, इमरान अली, शहाबुद्दीन, राजेश, जितेंद्र श्रीवास्तव, रामजी लाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, एमटीएस भीष्म प्रकाश, एमटीएस कुमारी सोनी, रामकुमार, अभिनव श्रीवास्तव, जंबोत्री चौधरी, कुदरत अली सहित अनेक सदस्यों की सहभागिता रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages