<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, December 6, 2025

टांडा पुल की मरम्मत में देरी से जनता त्रस्त, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र


बस्ती। टांडा पुल की मरम्मत लंबे समय से ठप पड़ी होने के कारण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। इसी समस्या को गंभीर मानते हुए शनिवार को पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने जिलाधिकारी बस्ती को पत्र भेजकर पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने की मांग की है।


पूर्व सांसद ने अपने पत्र में बताया कि बस्ती–टांडा पुल जनपद की जीवनरेखा है। प्रतिदिन लाखों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं—छात्र, मरीज, नौकरीपेशा कर्मचारी, व्यापारी और ग्रामीण सभी इस पुल पर निर्भर रहते हैं। पुल का बंद होना उनकी दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। वैकल्पिक मार्गों पर बढ़ते जाम और अतिरिक्त दूरी तय करने की मजबूरी ने जनता की परेशानियाँ और बढ़ा दी हैं।

श्री द्विवेदी ने कहा कि मरम्मत कार्य की धीमी गति से आम नागरिकों में काफी नाराजगी है। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर कार्य को तेजी और समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। साथ ही जब तक मरम्मत पूरी नहीं हो जाती, तब तक आवागमन के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन शीघ्र कदम उठाकर इस गंभीर समस्या से जनता को मुक्त करेगा।
पूर्व सांसद ने कहा कि टांडा पुल का समय पर पुनर्निर्माण न केवल जनसुविधा का विषय है, बल्कि लाखों लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से भी सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages