<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, December 7, 2025

गैर इरादतन हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 1137/2025, धारा 105/115(2)/352/351(3)/3(5) भा.न्या.सं. में वांछित अभियुक्त प्रियांशु सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह उर्फ सुरेंद्र सिंह निवासी कसैला, थाना खलीलाबाद तथा श्रेयांश पांडेय पुत्र अष्टभुजा पांडेय निवासी कोलूहा, थाना महुली को उतरौलिया गांव के पास से गिरफ्तार किया।

विदित हो कि 06 दिसंबर 2025 को वादी पीर मोहम्मद निवासी बरदहिया बाजार द्वारा तहरीर दी गई थी कि उनके भतीजे जान मोहम्मद के साथ अभियुक्तगण ने कसैला गांव के पास मारपीट की थी। गंभीर चोट लगने के बाद जान मोहम्मद को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना में संलिप्त दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने 07 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मनाथ यादव, हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल रंजन राजभर, अंजेश गुप्ता और बलराम यादव शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages