<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 30, 2025

जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत अटल स्मृति सम्मेलन का हुआ आयोजन


गोरखपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत भाजपा महानगर गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र द्वारा अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन रामलीला मैदान, बरडघाट, महानगर गोरखपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी रहे। उनके साथ विधायक विपिन सिंह एवं महानगर संयोजक राजेश गुप्ता विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचार, आदर्श और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने अटल जी को भारतीय राजनीति का युगपुरुष बताते हुए कहा कि अटल जी ने राष्ट्र सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। वे राजनीति के ऐसे संत थे, जिन्होंने अपने जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण देश को समर्पित किया। उन्होंने अटल जी के विचारों और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विधायक विपिन सिंह ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का शुचितापूर्ण राजनीतिक जीवन असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अनंतकाल तक प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने अटल जी की पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन किया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं आभार व्यक्त महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने किया, जबकि संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया।
सम्मेलन में महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल, ओम प्रकाश शर्मा, इन्द्र मणि उपाध्याय, संजीव राय, बृजेश मणि मिश्रा, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, शशिकांत सिंह, पदमा गुप्ता, अशोक गुप्ता, अवधेश अग्रहरी, अभिषेक शर्मा (पार्षद), शिवेंद्र मिश्रा, मोहन सिंह, शिवम पाण्डेय, सुरेन्द्र चौबे, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, राम केवल पासवान, श्री राम पाण्डेय, मुकेश चौधरी सहित ग्रामीण विधानसभा व महानगर के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages