<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 19, 2025

डीएम की अध्यक्षता में “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” विषयक कैंप का आयोजन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” राष्ट्रव्यापी अभियान के 9वें चरण के अंतर्गत जनपद में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

इस अभियान के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 32 लाभार्थियों को लगभग 1.35 करोड़ रुपये की राशि का निस्तारण किया गया। वहीं पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 21 लाख रुपये तथा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा 9.5 लाख रुपये की धनराशि से संबंधित प्रमाण पत्र लाभार्थियों को वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य बैंकों द्वारा भी पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

यह अभियान भारत सरकार के वित्त विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत बैंकों में वर्षों से जमा ऐसी धनराशि, जिसके कोई दावेदार नहीं थे, उन्हें उनके वास्तविक हकदारों को वापस दिलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में लीड बैंक अधिकारी पवन कुमार सिन्हा, भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages