<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, December 15, 2025

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना बस्ती द्वारा चलाया गया जागरूकता एवं एंटी-रोमियो चेकिंग अभियान


बस्ती। थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला थाना जनपद बस्ती द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान में महिला कांस्टेबल नीलम यादव एवं महिला मुख्य आरक्षी आराधना द्वारा भ्रमणशील रहकर श्री कृष्णा पांडेय इंटर कॉलेज, बस्ती तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग एवं जनसंपर्क किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090 (वीमेन पावर लाइन) के बारे में जानकारी दी गई तथा महिला सशक्तिकरण को लेकर काउंसलिंग की गई। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए उनसे बचाव एवं सतर्कता के उपाय बताते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन, थाने का सीयूजी नंबर – 9454403115 शामिल हैं।
महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की गई कि उनसे संबंधित किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठाएं और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का लाभ लें।
एंटी-रोमियो चेकिंग अभियान के दौरान कुल 78 लोगों की चेकिंग की गई, जिसमें 02 लोगों से माफीनामा भरवाकर सख्त हिदायत दी गई तथा मौके पर छोड़ दिया गया। शेष कार्यवाही कुशलतापूर्वक संपन्न रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages