<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, December 1, 2025

69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरे दिन हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पहलवानों का दबदबा


गोरखपुर। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती (ग्रीको–रोमन) प्रतियोगिता 2025 के अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के द्वितीय दिवस (01 दिसम्बर 2025) विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक और फुर्ती का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

अंडर-17 वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में हरियाणा के सुमित कुमार विजेता बने, वहीं मध्य प्रदेश के कृष्णा यादव उपविजेता रहे। 48 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के विशाल पाल ने प्रथम स्थान हासिल किया और हरियाणा के यश दूसरे स्थान पर रहे। 51 किलो भार वर्ग में हरियाणा के अंश मलिक विजेता तथा पंजाब के कृश उपविजेता बने। 55 किलो भार वर्ग में हरियाणा के हैप्पी प्रथम तथा दिल्ली के देव द्वितीय स्थान पर रहे। 60 किलो वर्ग में उत्तर प्रदेश के चितरंजन सुराज विजेता बने और दिल्ली के लक्ष्य उपविजेता रहे।

अंडर-19 वर्ग में 55 किलो भार वर्ग का खिताब दिल्ली के अशप्रीत सिंह ने जीता, जबकि राजस्थान के हरिओम सिंह उपविजेता बने। 60 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र के शैनथ मोहन विजेता तथा उत्तर प्रदेश के सत्यम यादव उपविजेता रहे। 63 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के विनीत यादव ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि पंजाब के मुनीश द्वितीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं यश भारती व लक्ष्मण अवॉर्ड से नवाज़े गए श्री पन्ने लाल तथा अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं एन.ई. रेलवे गोरखपुर के कोच चंद्र विजय सिंह की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज संजीव सिंह एवं विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री वर्णिता एवं सुश्री प्रत्यांजलि केसरवानी ने किया। पुरस्कार वितरण के दौरान सभी खिलाड़ी, कोच, विभागीय अधिकारी, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह के कुशल प्रबंधन और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह के निर्देशन में यह आयोजन सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का अनुशासन, उत्साह और ऊर्जा पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages