<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, November 4, 2025

बिहार चुनाव विशेष - मतदान कीजिए जरूर


महान लोकतंत्र का सम्मान कीजिए जरूर

देश के विकास को मतदान कीजिए जरूर
सबसे आगे देश का विधान कीजिए जरूर 
देश के विकास को मतदान कीजिए जरूर

मत का अर्थ अपनी राय है और विचार है
मत का दान तो हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है
इसी से है लोकतंत्र और ये आधार है 
महापर्व लोकतंत्र का है ये त्यौहार है
धूमधाम से मना के मान कीजिए जरूर
देश के विकास को मतदान कीजिए जरूर

वोट देने से सफल हो देश और बुलंद हो
जागरुक समाज हो, निष्क्रियता मंद हो
सबसे बड़े अधिकार का यूं व्यर्थ होना बंद हो
उसको ही भले दीजिए जो आपको पसंद हो
सक्रिय हो समाज का उत्थान कीजिए जरूर
देश के विकास को मतदान कीजिए जरूर

सुबह -सुबह मतदान केंद्र पर पहुंच बनाईए
परिवारजनों,संगी-साथियों के संग जाईए
अक्षम और बुजुर्गों को भी बूथ तक पहुंचाईए
और स्वतंत्र होके अपने वोट को गिराईए
वोट गिरा अंगुली पर निशान कीजिए जरूर
देश के विकास को मतदान कीजिए जरूर

महत्व पूरा दीजिए इसको विशेष मान के
इससे जुड़ा भविष्य है ये भलीभांति जान के
जीवों में मनुजों को ही अधिकार हैं मतदान के
पहले न हो तो अवश्य बाद हो जलपान के
रास्ता विकास का आसान कीजिए जरूर
देश के विकास को मतदान कीजिए जरूर

विक्रम कुमार
मनोरा, वैशाली 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages