<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 6, 2025

गुजरात में अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़


वलसाड। राजस्व खुफिया निदेशालय ने गुजरात के वलसाड जिले में गुप्त रूप से अल्प्राजोलम बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ कर 22 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया और इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह अल्प्राजोलम संभवत: ताड़ी में मिलाने के लिए तेलंगाना भेजा जाना था। ताड़ी भारत में एक देशी मादक पेय है।
अल्प्राजोलम भारत में केवल चिकित्सक का पर्चा दिखाकर ही मिलने वाला एक मनोविकार रोधी पदार्थ है, जिसे स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत सख्ती से विनियमित किया जाता है।
डीआरआई ने कहा कि ‘ऑपरेशन व्हाइट कौल्ड्रॉन’ नामक इस अभियान के तहत 22 करोड़ रुपये मूल्य की अल्प्राजोलम जब्त की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें मुख्य साजिशकर्ता, वित्तपोषक और निर्माता तथा मादक पदार्थ का प्राप्तकर्ता शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages