बस्ती (संवाददाता)। शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं हिन्दुत्व की अलख जगाने वाले यशोदानन्द श्रीवास्तव उर्फ देशबंधु नन्दानाथ (नन्दाबाबा) का मंगलवार की शाम लगभग 76 वर्ष की आयु में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
नन्दाबाबा ने अस्पताल चौराहे के निकट मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना कर धार्मिक चेतना का दीप जलाया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और नगरवासी अस्पताल चौराहे स्थित मंदिर पहुंचे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
बुधवार को निकली उनकी शवयात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मार्ग में स्थान-स्थान पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर नन्दाबाबा को नमन किया। सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों से लोगों ने अपने प्रिय नन्दाबाबा को अंतिम विदाई दी।
कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव एवं संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि “जनपद ने हिन्दू हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले एक बड़े व्यक्तित्व को खो दिया है।”
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में दिनेश कुमार श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, राहुल श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. जीतेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, प्रिन्स श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, अपूर्व शुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, पवन वर्मा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment