<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 14, 2025

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में बाल मेले की धूम, विज्ञान और व्यंजनों का अद्भुत संगम



बस्ती। बाल दिवस के अवसर पर राजन इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जय चौबे एवं एमडी शिखा चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया।

पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कम समय में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का अद्भुत जौहर दिखाया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के विज्ञान, कला, पर्यावरण और व्यंजन विधि में कौशल को देखकर वे अभिभूत हैं और यह प्रतिभाएं भविष्य में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

एमडी शिखा चतुर्वेदी ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों की रचनात्मकता को निखारने का बेहतर माध्यम है, और यह प्रयास उनकी सफलता की राह को और मजबूत करेगा।

कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न लजीज व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर अतिथियों को आकर्षित किया। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न तकनीकी मॉडलों का निर्माण कर अपनी नवाचार क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन बीएड विभागाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने किया।

इस अवसर पर पुनिता पाण्डेय, सुमन दूबे, रेखा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, प्रमिला शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages