संत कबीर नगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप जनपद के विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधानसभा धनघटा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड हैंसर के प्राथमिक विद्यालय बेलोरा स्थित बूथ संख्या 344 का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां जिलाधिकारी ने एसआईआर से संबंधित फीडिंग कार्य और अन्य प्रक्रियाओं की प्रगति की जानकारी ली। मौके पर बीएलओ एवं अन्य तैनात कर्मचारी उपस्थित मिले, जिनको उन्होंने कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, गागरघाट में बूथ संख्या 282 एवं 283 का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी धनघटा को निर्देशित किया कि सभी बीएलओ अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएं और समय पर जमा कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे निर्धारित समय सीमा में प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील, खंड विकास अधिकारी हैंसर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हैंसर तथा ओएसडी राकेश कुमार मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment