<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 9, 2025

कप्तानगंज में सरदार पटेल की जयंती पर पद यात्रा व भव्य जनसभा का होगा आयोजन

बस्ती। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में 12 नवंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं कप्तानगंज के सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला ने की।


बैठक में उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को दुबौला से जलेबीगंज तक पद यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मुसहा चौराहा यज्ञ स्थल पर भव्य जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पद यात्रा के दौरान रैली का स्वागत विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

बैठक में कार्यक्रम संयोजक प्रत्यूष विक्रम सिंह और सहसंयोजक अखंड प्रताप सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता उमाशंकर पटवा, राजेश कमलापुरी, दिग्विजय सिंह राणा, गंगेश सिंह, वरुण पांडे, लवकुश शुक्ला, गवर्नमेंट त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह सिंकू, मोहन मोदनवाल, गजेंद्र त्रिपाठी, प्रबल मालानी, मनोज पाठक, राजेश नारायण, मुश्तक अहमद, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद उर्फ गिल्लम चौधरी, विनोद चौधरी, सुनील पांडे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की जानकारी मीडिया संयोजक राधेश्याम कमलापुरी ने दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages