<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 10, 2025

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने सोमवार को होटल बाला जी प्रकाश में आयोजित ‘‘प्रोफेशनल मीट एवं व्यापारियों के सम्मेलन’’ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश औद्योगिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा था, पर आज भारत विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से व्यापारिक माहौल में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ा है। भारत अब आयातक नहीं, बल्कि निर्यातक राष्ट्र बन रहा है। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में भारत की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ में स्वदेशी तकनीक से देश ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, व्यापारी नेता जगदीश अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में प्रोफेशनल, व्यापारी, वकील, शिक्षक, पत्रकार व समाजसेवी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने प्रदेश अध्यक्ष और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा संगठन हर वर्ग के उत्थान व राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर जुटा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages