गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 नवम्बर को सुबह लगभग 8:15 बजे वाराणसी का दौरा करेंगे और चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह कदम भारत की आधुनिक रेल अवसंरचना के विस्तार और नागरिकों को तेज़, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। इनसे प्रमुख शहरों और पर्यटन स्थलों के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, क्षेत्रीय गतिशीलता बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
बनारस-खजुराहो वंदे भारत : यात्रा समय में लगभग 2 घंटे 40 मिनट की बचत, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो सहित धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों से सीधे कनेक्टिविटी।
लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत : 7 घंटे 45 मिनट में यात्रा, लगभग 1 घंटे की बचत, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों को तेज़ और सुगम कनेक्टिविटी।
फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत : 6 घंटे 40 मिनट में यात्रा, पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख शहरों के बीच तेज़ कनेक्शन, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा।
एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत : यात्रा समय में 2 घंटे से अधिक की कमी, 8 घंटे 40 मिनट में यात्रा, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के आईटी और वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ती सेवा।
इन नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
.jpg)
No comments:
Post a Comment